Spread the love

प्रदीप कुमार
कनखल-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। पुलिस मुख्यालय से चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कनखल के नेतृत्व में कनखल पुलिस टीमों द्वारा शराब तस्करों वारंटियों हिस्ट्रीशीटरों वांछितों गुंडा तत्वों इनामी आरोपितों एवं हुड़दंग करने वालों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कनखल पुलिस ने 16 सितंबर 2026 की रात्रि अवैध शराब की तस्करी करते हुए एक आरोपित को पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपित के कब्जे से 20 पव्वे देशी शराब पैट्रा बरामद किए। पकड़े गए आरोपित की पहचान कमल पुत्र रामकिशन निवासी झुग्गी झोपड़ी रविदास बस्ती कनखल हरिद्वार के रूप में हुई। आरोपित के विरुद्ध कोतवाली कनखल में आवश्यक कार्रवाई की गई है। पुलिस टीम में कांस्टेबल विशन चौहान और कांस्टेबल जितेन्द्र राणा शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *