Spread the love

प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। 16 सितंबर को आरती देवी पत्नी चमन सिंह निवासी ग्राम शिउल चंबा टिहरी गढ़वाल चंबा बाजार में घूमने आई थीं। इसी दौरान उनका भूरे रंग का पर्स चंबा बाजार में कहीं खो गया। पर्स में करीब 80 हजार रुपये कीमत का सोने का मंगलसूत्र पांच हजार रुपये नकद एटीएम कार्ड पहचान पत्र एवं अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज रखे हुए थे। पर्स खो जाने की जानकारी होने पर महिला ने तत्काल कोतवाली चंबा में लिखित सूचना दी। सूचना को गंभीरता से लेते हुए चंबा पुलिस ने बिना विलंब पर्स की तलाश शुरू की। पुलिसकर्मियों ने चंबा बाजार के विभिन्न स्थानों पर गहनता से तलाश करने के साथ आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली। पुलिस की तत्परता एवं लगातार किए गए प्रयासों के फलस्वरूप खोया हुआ पर्स एक दुकान के पास गिरा हुआ मिला। पुलिस ने पर्स बरामद कर थाने लाया। पुलिस द्वारा आवश्यक सत्यापन के बाद बरामद पर्स उसकी स्वामिनी आरती देवी को सकुशल सुपुर्द किया गया। पर्स के अंदर रखा सोने का मंगलसूत्र पांच हजार रुपये नकद एटीएम कार्ड पहचान पत्र एवं अन्य सभी महत्वपूर्ण दस्तावेज पूरी तरह सुरक्षित मिले। अपना खोया हुआ सामान वापस पाकर आरती देवी अत्यंत प्रसन्न हुईं। उन्होंने चंबा पुलिस की तत्परता संवेदनशीलता एवं मानवीय दृष्टिकोण की सराहना करते हुए पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे के निर्देशन में टिहरी पुलिस आमजन की सुरक्षा के साथ-साथ जरूरत के समय हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए सदैव तत्पर है। पुलिस की यह कार्रवाई कर्तव्यनिष्ठा के साथ मानवीय एवं संवेदनशील पुलिसिंग का भी उदाहरण है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *