Spread the love

प्रदीप कुमार
पथरी-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। थाना पथरी क्षेत्र के ग्राम शाहपुर शीतलाखेड़ा निवासी ममलेश उर्फ मांगेराम ने 13 सितंबर 2026 को थाना पथरी में सूचना दी कि 12 सितंबर 2026 को शाम चार बजे उनका नाबालिग पुत्र रुद्राक्ष घर से टहलने के लिए गया था लेकिन वापस नहीं आया। परिजनों द्वारा बालक की तलाश की गई लेकिन उसका पता नहीं चल सका। इसके बाद परिजनों ने पुलिस से मदद मांगी। परिजनों की सूचना पर थाना पथरी पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बालक की सकुशल बरामदगी के लिए टीम गठित कर तलाश शुरू की। पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज भौतिक एवं तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण करते हुए बालक की तलाश के प्रयास किए। लगातार किए गए प्रयासों के परिणामस्वरूप पुलिस टीम ने नाबालिग बालक रुद्राक्ष को अमृतसर पंजाब से सकुशल बरामद कर लिया। इसके बाद बालक को सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। नाबालिग के सकुशल वापस मिलने पर परिजनों ने हरिद्वार पुलिस का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *