प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद में अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री के विरुद्ध टिहरी पुलिस का प्रभावी अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में ऑपरेशन प्रहार के तहत अवैध नशे के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सघन चेकिंग एवं धरपकड़ की जा रही है। इसी अभियान के तहत कोतवाली नई टिहरी पुलिस टीम ने 16 सितंबर 2026 को चौकी कोटेश्वर क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम क्यारी के पास एक महिला को संदिग्ध अवस्था में रोककर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान महिला के कब्जे से 10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संगीता देवी पत्नी जगत राम निवासी ग्राम धर्म घाट क्यारी पट्टी मखलोगी जनपद टिहरी गढ़वाल को नियमानुसार गिरफ्तार किया। पुलिस द्वारा महिला के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में हेड कांस्टेबल 84 ना.पु.वरुण कांस्टेबल 155 ना.पु.सुभाष सिलोडी तथा महिला कांस्टेबल 125 ना.पु.शशि खत्री शामिल रहे। टिहरी पुलिस के अनुसार ऑपरेशन प्रहार के तहत जनपद में अवैध शराब मादक पदार्थों की तस्करी एवं नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध लगातार सघन अभियान जारी है। ऐसे अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
