Spread the love

प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। श्रीनगर निवासी एक युवक का मोबाइल फोन कहीं गुम हो गया। मोबाइल के साथ उसमें छह हजार रुपये की नकद धनराशि भी रखी हुई थी। मोबाइल और नकदी दोनों के गुम होने से परेशान युवक ने तत्काल पुलिस टीम को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही हेड कांस्टेबल मनोज बुम्सवाल और होमगार्ड अमन की पुलिस टीम ने बिना समय गंवाए खोजबीन शुरू कर दी। उपलब्ध जानकारी एवं संभावित स्थानों के आधार पर पुलिस टीम ने लगातार प्रयास किए। त्वरित एवं सटीक कार्रवाई के परिणामस्वरूप पुलिस ने गुम हुआ मोबाइल फोन और उसमें रखी छह हजार रुपये की नकदी बरामद कर ली। पुलिस टीम ने बरामद मोबाइल फोन एवं नकद धनराशि को सकुशल युवक के सुपुर्द कर दिया। अपना खोया सामान वापस मिलने पर युवक ने पौड़ी पुलिस की त्वरित कार्रवाई एवं सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *