प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार के निर्देशों के क्रम में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली नगर पुलिस ने शराब के धंधे में संलिप्त दो आरोपितों को अवैध देशी शराब के साथ अलग-अलग स्थानों से पकड़ा। पुलिस द्वारा दोनों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार 16 और 17 जून 2026 को कोतवाली नगर हरिद्वार पुलिस ने शराब के अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए वीरु कश्यप पुत्र स्व. बाबूराम कश्यप निवासी कुंज गली खड़खड़ी कोतवाली नगर हरिद्वार को पकड़ा। उसके कब्जे से 24 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब बरामद की गई। दूसरे मामले में अनिल सैनी पुत्र तेजपाल सैनी निवासी सैनी धर्मशाला काला कुआं थाना रावली विहार जिला अलवर राजस्थान उम्र 28 वर्ष हाल पता झुग्गी झोपड़ी निकट धनुष पुल रोड़ीबेलवाला हरिद्वार को पकड़ा गया। उसके कब्जे से भी 24 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब बरामद की गई। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर कुन्दन सिंह राणा हेड कांस्टेबल संजय पाल कांस्टेबल पवन कुमार एवं कांस्टेबल विकास गैरोला शामिल रहे।
