प्रदीप कुमार
रोशनाबाद-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर 17 सितंबर 2026 को पुलिस लाइन रोशनाबाद स्थित क्वार्टर गार्द में पुलिस परिवार एकत्रित हुआ। इस दौरान पुलिस अधीक्षक अपराध एवं यातायात निशा यादव ने जनपद के अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ विधि-विधान एवं मंत्रोच्चार के बीच भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना की। साथ ही पुलिस के अस्त्र-शस्त्र औजार मशीनों एवं अन्य उपकरणों का विधिवत पूजन कर जनपद में सुख शांति एवं समृद्धि की मंगलकामना की गई। पूजन कार्यक्रम में सीओ सदर एवं लाइन एसपी बलूनी सीओ ज्वालापुर संजय चौहान सीओ यातायात विपेंद्र सिंह प्रतिसार निरीक्षक प्रवीण आलोक सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। इसी क्रम में जनपद के सभी थाना एवं कार्यालयों में भी भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना की गई। पुलिसकर्मियों ने भगवान विश्वकर्मा का पूजन कर सुख शांति एवं समृद्धि की कामना की।
