Spread the love

प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में जनपदभर में संचालित स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान के अंतर्गत शनिवार को नगर पंचायत सुल्तानपुर आदमपुर क्षेत्र के डॉ.अंबेडकर सरस्वती जूनियर हाईस्कूल में छात्र-छात्राओं के बीच आईईसी गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस दौरान स्वच्छता विषय पर चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिता आयोजित कर विद्यार्थियों को स्वच्छता के महत्व और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उन्होंने स्वच्छता पर्यावरण संरक्षण तथा साफ-सुथरे विद्यालय और नगर की परिकल्पना को अपने चित्रों और निबंधों के माध्यम से प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों में स्वच्छता के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करना तथा उन्हें अपने घर विद्यालय और आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने के लिए प्रेरित करना रहा। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकों एवं नगर पंचायत के अधिकारियों ने छात्र-छात्राओं को स्वच्छता की शपथ दिलाई। विद्यार्थियों से नियमित रूप से साफ-सफाई बनाए रखने प्लास्टिक कचरे का उचित निस्तारण करने और स्वच्छ भारत मिशन में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया गया। साथ ही स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत आईईसी गतिविधियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया गया। इसके पश्चात डॉ.अंबेडकर सरस्वती जूनियर हाईस्कूल के छात्र-छात्राओं ने गांव में जागरूकता रैली निकाली और ग्रामीणों को स्वच्छता का संदेश दिया। रैली के माध्यम से लोगों को अपने घर विद्यालय और आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ रखने तथा स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण बनाए रखने के लिए जागरूक किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *