Spread the love

प्रदीप कुमार
ज्योतिर्मठ-चमोली/श्रीनगर गढ़वाल। टैया पुल विष्णुप्रयाग के पास सड़क किनारे बने गहरे गड्ढे में एक गाय के फंसने की सूचना मिलने पर फायर यूनिट एवं कोतवाली ज्योतिर्मठ पुलिस की टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर उसका सुरक्षित रेस्क्यू किया। 18 सितंबर को फायर यूनिट एवं कोतवाली ज्योतिर्मठ पुलिस को सूचना मिली कि टैया पुल विष्णुप्रयाग के पास एक गाय गहरे गड्ढे में फंसी हुई है। सूचना मिलते ही फायर यूनिट एवं चौकी मारवाड़ी से पुलिस टीम बिना देर किए घटनास्थल के लिए रवाना हुई। मौके पर पहुंचने पर जवानों ने देखा कि गाय सड़क किनारे बने गहरे गड्ढे में फंसी हुई थी और बाहर निकलने में असमर्थ थी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए फायर यूनिट एवं पुलिस जवानों ने तत्काल रेस्क्यू कार्य शुरू किया। जवानों ने रोप की सहायता से सावधानीपूर्वक गाय को गड्ढे से बाहर निकाला और उसे सुरक्षित बचा लिया। पुलिस एवं फायर सर्विस के जवानों की तत्परता और संवेदनशील प्रयासों से मुश्किल में फंसी बेजुबान गाय की जान समय रहते सुरक्षित बचा ली गई। रेस्क्यू अभियान में फायर यूनिट टीम से एलएफएम प्रदीप त्रिवेदी एफएम नरेंद्र राणा एफएम पूरण गिरि एफएम चालक विपिन सिंह एफएम अमित नाथ और एफएम विकास सिंह नौटियाल शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *