प्रदीप कुमार
ज्वालापुर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। पुलिस मुख्यालय देहरादून उत्तराखंड द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशन और निकट पर्यवेक्षण में हरिद्वार पुलिस द्वारा नशा तस्करों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर चन्द्रभान सिंह अधिकारी के नेतृत्व में थाना स्तर पर नशा बेचने वालों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए पुलिस टीमों का गठन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। 17 सितंबर 2026 की रात चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने चांद रहमान पुत्र अमीर अहमद निवासी गायत्री विहार सराय रोड ज्वालापुर हरिद्वार को सुभाष नगर स्थित मक्का मस्जिद के पीछे से गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 5.45 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक और 500 रुपये नकद बरामद किए गए। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली ज्वालापुर में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त पूर्व में भी स्मैक चरस और चोरी के मामलों में जेल जा चुका है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान चांद रहमान पुत्र अमीर अहमद निवासी गायत्री विहार सराय रोड ज्वालापुर हरिद्वार के रूप में हुई है। अभियुक्त के कब्जे से 5.45 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक और 500 रुपये नकद बरामद हुए हैं। पुलिस के अनुसार अभियुक्त का पूर्व आपराधिक इतिहास भी रहा है। वर्ष 2020 में स्मैक से संबंधित वर्ष 2021 में चरस से संबंधित तथा वर्ष 2023 में चोरी और चोरी का माल रखने से संबंधित मामलों में वह जेल जा चुका है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी चौकी बाजार उपनिरीक्षक पुष्कर चौहान कांस्टेबल आलोक नेगी कांस्टेबल रवि चौहान और कांस्टेबल नरेंद्र राणा शामिल रहे।
