Spread the love

प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली नगर हरिद्वार पुलिस ने 17 और 18 सितंबर 2026 की रात शराब के अवैध धंधे में संलिप्त तीन आरोपितों को देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपितों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपित निशु पुत्र ओमप्रकाश निवासी सोनीपत हरियाणा हाल निवासी झुग्गी झोपड़ी ब्रह्मपुरी हरिद्वार के कब्जे से माल्टा मार्का देशी शराब के 24 टेट्रा पैक बरामद किए गए। दूसरे आरोपित ऋषिपाल पुत्र रमेश निवासी बदायूं उत्तर प्रदेश हाल निवासी झुग्गी भूपतवाला हरिद्वार के कब्जे से माल्टा मार्का देशी शराब के 26 टेट्रा पैक बरामद हुए। तीसरे आरोपित भगीरथ पुत्र स्वर्गीय हरिचन्द निवासी राजीवनगर बस्ती आर्यनगर थाना ज्वालापुर हरिद्वार के कब्जे से माल्टा मार्का देशी शराब के 40 टेट्रा पैक बरामद किए गए। अवैध शराब के धंधे में संलिप्त तत्वों के खिलाफ कार्रवाई के क्रम में पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत की गई कार्रवाई में तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 90 टेट्रा पैक माल्टा मार्का देशी शराब बरामद की गई। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक कुन्दन सिंह राणा हेड कांस्टेबल गुलशन सिंह कांस्टेबल हरीश रतूड़ी कांस्टेबल प्रदीप कुमार और कांस्टेबल अमित भट्ट शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *