Spread the love

प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। ऑपरेशन प्रहार के तहत कनखल पुलिस द्वारा अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 18 सितंबर 2026 की रात पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी करते हुए एक तस्कर को हिरासत में लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 20 पव्वे देशी शराब पैट्रा पैक मार्का बरामद किए। पकड़े गए आरोपी चन्दन कुमार पुत्र स्वर्गीय नरेश कुमार निवासी हरिजन बस्ती कनखल थाना कोतवाली कनखल हरिद्वार के विरुद्ध कोतवाली कनखल में आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में कांस्टेबल विशन चौहान और कांस्टेबल जितेन्द्र राणा शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *