Spread the love

प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। पुलिस मुख्यालय देहरादून उत्तराखंड द्वारा चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी ज्वालापुर के निकट पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर चन्द्रभान सिंह अधिकारी के नेतृत्व में नशा तस्करों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए गठित पुलिस टीम ने 18 सितंबर 2026 को चेकिंग के दौरान अरमान उर्फ उल्ला पुत्र मुस्तफा निवासी मोहल्ला कस्सावान ज्वालापुर हरिद्वार को पीठ बाजार में नटराज एजेंसी के पास से हिरासत में लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी के कब्जे से 5.35 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक 920 रुपये नकद एवं एक की-पैड मोबाइल फोन बरामद हुआ। आरोपी के विरुद्ध कोतवाली ज्वालापुर में एनडीपीएस अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार आरोपी का पूर्व आपराधिक इतिहास भी रहा है। उसके विरुद्ध वर्ष 2020 में जुआ अधिनियम वर्ष 2022 में आर्म्स एक्ट वर्ष 2023 में एनडीपीएस एक्ट तथा वर्ष 2024 में आर्म्स एक्ट के मामले दर्ज रहे हैं। वर्ष 2023 के मामले में वह एनडीपीएस एक्ट के तहत जेल भी जा चुका है। बरामदगी में 5.35 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक 920 रुपये नकद और एक की-पैड मोबाइल फोन शामिल है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक विपिन कुमार प्रभारी चौकी रेल कांस्टेबल अमित गौड़ कांस्टेबल राजेश बिष्ट कांस्टेबल दीपक वाली और कांस्टेबल अनिल वर्मा शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *