प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी एवं बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। निर्देशों के अनुपालन में कोतवाली लक्सर द्वारा थाना स्तर पर चेकिंग के लिए अलग-अलग पुलिस टीमों को क्षेत्र में सक्रिय किया गया है। गठित पुलिस टीमों द्वारा थाना एवं चौकी क्षेत्र में सक्रिय रहकर 18 सितंबर 2026 को लक्सर के सुल्तानपुर एवं भिक्कमपुर क्षेत्र से दो व्यक्तियों को 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ पकड़ा गया। पकड़े गए आरोपितों के विरुद्ध कोतवाली लक्सर में आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किए गए। पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपितों में शहनवाज पुत्र नूरहसन निवासी महतौली कोतवाली लक्सर हरिद्वार तथा विकास पुत्र जय सिंह निवासी ग्राम फतवा कोतवाली लक्सर हरिद्वार शामिल हैं। दोनों के कब्जे से कुल 10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में कांस्टेबल जगत सिंह कांस्टेबल नरेश कांस्टेबल ध्वजवीर सिंह और कांस्टेबल सुरेश चौहान शामिल रहे।
