प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। शराब के नशे में वाहन चलाकर दुर्घटनाओं का कारण बनने वाले चालकों पर अंकुश लगाने के लिए श्यामपुर पुलिस द्वारा चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान चौकी चण्डीघाट बैरियर पर पुलिस ने एक कार चालक को रोककर चेक किया। जांच में चालक के शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई। तय सीमा से अधिक शराब का सेवन पाए जाने पर पुलिस ने चालक का मेडिकल परीक्षण कराया। इसके बाद अशोक पुत्र सतपाल निवासी नवलपुर बैराज, कोतवाली बिजनौर उत्तर प्रदेश को हिरासत में लिया गया तथा कार को सीज कर दिया गया। चेकिंग अभियान का उद्देश्य शराब के नशे में वाहन चलाने वाले चालकों पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाना और यातायात व्यवस्था को सुरक्षित बनाना है। पुलिस टीम में व.उ.नि.संजीत कण्डारी और कांस्टेबल अनिल रावत शामिल रहे।
