Spread the love

प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। स्वास्थ्य विभाग पौड़ी द्वारा राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत केंद्रीय विद्यालय पौड़ी में छात्र-छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस दौरान विद्यालय के 412 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। नेत्र जांच के दौरान सामान्य दृष्टि दोष वाले 23 बच्चे चिह्नित किए गए। इन बच्चों को अंधता निवारण कार्यक्रम के तहत निशुल्क चश्मे वितरित किए गए। स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान डॉ.कंचन रावत ने छात्र-छात्राओं को शारीरिक स्वच्छता पोषण सहित स्वास्थ्य से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बच्चों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने के लिए भी जानकारी प्रदान की। स्वास्थ्य परीक्षण कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय विद्यालय की प्रधानाचार्य अनीता बिष्ट दृष्टि मितिज्ञ नृपेश तिवारी डॉ. सुमित फार्मासिस्ट निखिलेश एएनएम रश्मि विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *