Spread the love

प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने आपराधिक तत्वों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने तथा असामाजिक गतिविधियों पर सतर्क निगरानी रखने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार ने जनपद पुलिस को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में कोटद्वार पुलिस ने तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी देने के मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को अवैध तमंचे और दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। दिनांक 18 सितंबर 2026 को वादी दर्शन सिंह बिष्ट निवासी कोटद्वार ने कोतवाली कोटद्वार में सूचना दी कि उनके भतीजे सुमित बिष्ट उर्फ गपलू ने उन्हें तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी है। प्राप्त तहरीर के आधार पर कोतवाली कोटद्वार में संबंधित मामले में भारतीय न्याय संहिता और आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए कोटद्वार पुलिस ने तत्काल आरोपी की तलाश शुरू की तथा उसके संभावित ठिकानों पर दबिश देकर आवश्यक सूचनाएं एकत्रित कीं। पुलिस टीम की सतर्क एवं त्वरित कार्रवाई के परिणामस्वरूप आरोपी सुमित बिष्ट उर्फ गपलू को मालन पुल कोटद्वार के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने आरोपी की तलाशी ली तो उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा एवं दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। पुलिस द्वारा मामले में आगे की आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *