Spread the love

प्रदीप कुमार
चमोली/श्रीनगर गढ़वाल। बद्रीनाथ धाम के समीप बसे बामणी गांव में नंदाष्टमी का पर्व वर्षों पुरानी आस्था परंपरा और लोक संस्कृति से जुड़ा उत्सव है। नंदाष्टमी के दिन गांव का माहौल भक्ति और उल्लास से भर जाता है। इस दौरान मां नन्दा के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। मां नन्दा के विशेष श्रृंगार में उच्च हिमालय से लाए गए पवित्र ब्रह्मकमल अर्पित किए जाते हैं। वहीं ढोल-दमाऊ की थाप लोकगीतों और पारंपरिक नृत्यों के बीच ग्रामीण अपनी पुरानी परंपराओं को पूरी श्रद्धा के साथ निभाते नजर आते हैं। नंदाष्टमी के अवसर पर आयोजित मेले में ग्रामीणों और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। इसी पावन अवसर पर जिलाधिकारी चमोली गौरव कुमार एवं पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पंवार ने बामणी गांव पहुंचकर नंदाष्टमी मेले में शिरकत की। उन्होंने श्रद्धालुओं के बीच पहुंचकर मेले की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने मेले में मौजूद व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए पर्व के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा एवं आयोजन के सुचारु संचालन की स्थिति देखी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *