Spread the love

प्रदीप कुमार
रुद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा के निर्देशों के क्रम में जनपद में अवैध शराब के कारोबार एवं बिक्री के खिलाफ आबकारी विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में आबकारी विभाग द्वारा 15 अगस्त से अब तक विभिन्न स्थानों पर कार्रवाई करते हुए 60 लीटर अवैध शराब बरामद की गई है। साथ ही चार लोगों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। जिला आबकारी अधिकारी रमेश बंगवाल ने बताया कि जनपद में अवैध शराब की बिक्री एवं तस्करी पर प्रभावी रोकथाम के लिए विभाग द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत विभिन्न स्थानों के साथ ही वाहनों होटलों एवं ढाबों की समय-समय पर चेकिंग की जा रही है। उन्होंने बताया कि 15 अगस्त से अब तक की गई कार्रवाई में 60 लीटर अवैध शराब बरामद की गई है। इसके अलावा चार व्यक्तियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत आवश्यक कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि अवैध शराब के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए विभाग की कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *