Spread the love

प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। श्रीनगर स्थित गणेश मंदिर में श्री गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर श्री गणेश मंदिर प्रांगण श्रीनगर में श्री कुर्म महापुराण का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रियंका ज्वेलर्स गोला बाजार की ओर से जनसेवा की पहल करते हुए गणेश मंदिर और विद्यामंदिर स्कूल में एक-एक वाटर कूलर जनसेवार्थ लगवाए गए। प्रियंका ज्वेलर्स के संजीव अग्रवाल ने अपने स्वर्गीय माता-पिता की स्मृति में दोनों स्थानों पर वाटर कूलर लगवाए। इससे गणेश मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं तथा विद्यामंदिर स्कूल के छात्र-छात्राओं को शीतल पेयजल की सुविधा उपलब्ध होगी। माता-पिता की स्मृति में किया गया यह सेवा कार्य जनहित से जुड़ी पहल है। वैश्य समाज सामाजिक संगठन श्रीनगर के सदस्य संजीव अग्रवाल की ओर से किए गए इस सेवा कार्य की सराहना की गई। सामाजिक संगठन से जुड़े सदस्यों ने कहा कि जनसेवा के ऐसे कार्य समाज में सेवा और सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं। मंदिर और विद्यालय में वाटर कूलर लगने से यहां आने वाले श्रद्धालुओं विद्यार्थियों तथा अन्य लोगों को नियमित रूप से पेयजल की सुविधा मिल सकेगी। गणेश मंदिर के पुजारी रामकृष्ण पाण्डे प्रभात पाण्डे संजीव अग्रवाल सुरजीत अग्रवाल आदि लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *