Spread the love

प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर जनपद में नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध ऑपरेशन प्रहार के तहत लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थानाध्यक्ष पथरी ने अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन कर नशे के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों की गतिविधियों पर सतर्क निगरानी रखने तथा संदिग्ध व्यक्तियों और स्थानों पर लगातार चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए। पुलिस टीमों द्वारा लिंक रोड गांव-कस्बों की ओर जाने वाली चकरोडों हाईवे सहित विभिन्न स्थानों पर लगातार चेकिंग की जा रही थी। इसी क्रम में ग्राम ऐथल क्षेत्र में मेडिकल स्टोरों के आसपास चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान मेडिकल स्टोर के बाहर एक संदिग्ध व्यक्ति को पूछताछ एवं जांच के लिए रोका गया। पुलिस टीम को देखकर उक्त व्यक्ति मौके से भागने का प्रयास करने लगा जिसे पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए पकड़ लिया। तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से 566 प्रतिबंधित ट्रामाडोल और अल्प्राजोलम नशीले कैप्सूल व गोलियां बरामद हुईं। बरामद नशीली दवाओं के संबंध में आरोपी से पूछताछ की गई लेकिन वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान तौफीक पुत्र अल्लादिया निवासी ग्राम ऐथल थाना पथरी जनपद हरिद्वार के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से कुल 566 प्रतिबंधित ट्रामाडोल और अल्प्राजोलम नशीले कैप्सूल व गोलियां बरामद की हैं। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक महेन्द्र पुंडीर अपर उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार कांस्टेबल नारायण सिंह और कांस्टेबल मनोज कुमार शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *