Spread the love

प्रदीप कुमार
रुद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। जिले में शांति व्यवस्था कायम रखने के उद्देश्य से शाम ढलते ही पुलिस की टीमें सड़कों पर उतरकर जगह-जगह सघन चेकिंग अभियान चला रही हैं। एसपी रुद्रप्रयाग के निर्देशों पर 19 सितंबर 2026 की शाम और रात्रि में जिले के सभी प्रमुख रास्तों होटलों ढाबों और सार्वजनिक स्थानों पर चेकिंग की गई। इस दौरान खुले में शराब पीने और पिलाने वालों पर सतर्क दृष्टि रखी गई। साथ ही यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर भी कार्रवाई की गई। पुलिस टीमों ने नशे में वाहन चलाने वालों और सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग करने वालों पर विशेष नजर रखी। पुलिस ने स्पष्ट किया कि नशे में वाहन चलाना न केवल चालक के जीवन के लिए खतरा है बल्कि सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों के लिए भी जानलेवा साबित हो सकता है। ऐसे मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिले में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ ही सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस का चेकिंग अभियान लगातार जारी है। सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने और पिलाने वालों तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *