Spread the love

प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल श्वेता चौबे के निर्देशन में जनपद के थानों की कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी एवं व्यवस्थित बनाए रखने के उद्देश्य से सोमवार 21 सितंबर 2026 को थाना हिंडोलाखाल एवं थाना कैंपटी का अर्धवार्षिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी टिहरी चन्द्रमोहन सिंह एवं क्षेत्राधिकारी चंबा महेश चन्द्र लखेड़ा ने दोनों थानों की व्यवस्थाओं अभिलेखों शस्त्रों आपदा उपकरणों सहित विभिन्न संसाधनों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने लंबित विवेचनाओं के समयबद्ध निस्तारण कानून-व्यवस्था तथा पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। थाना हिंडोलाखाल के निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी टिहरी चन्द्रमोहन सिंह ने थाना परिसर में उपलब्ध शस्त्रों एवं आपदा संबंधी उपकरणों का भौतिक निरीक्षण किया। पुलिस कर्मचारियों से शस्त्राभ्यास कराया गया तथा आपदा उपकरणों के संबंध में भी कर्मचारियों से जानकारी ली गई। इसके बाद थाना कार्यालय एवं परिसर की साफ-सफाई मालखाना भोजनालय आगंतुक कक्ष महिला एवं शिशु सहायता पटल सीसीटीएनएस कक्ष तथा थाना परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों का निरीक्षण किया गया। थाने में उपलब्ध असलाह आपदा उपकरण सरकारी संपत्ति यातायात उपकरण एवं दंगारोधी उपकरणों का जीपी सूची से मिलान कर भौतिक सत्यापन किया गया। सभी उपकरणों को व्यवस्थित एवं अद्यावधिक रखने के निर्देश दिए गए। मालखाना निरीक्षण के दौरान लंबित मालों का शीघ्र निस्तारण करने के लिए थाना प्रभारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। थाना अभिलेखों एवं रजिस्टरों के निरीक्षण में उनका रख-रखाव संतोषजनक एवं अद्यावधिक पाया गया। सीसीटीएनएस कक्ष में नियुक्त कर्मचारियों से आईआईएफ फार्म एवं विभिन्न पोर्टलों के संबंध में जानकारी ली गई। सभी पोर्टलों का नियमित अवलोकन करने तथा प्राप्त शिकायतों एवं सत्यापनों का समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए गए। क्षेत्राधिकारी ने लंबित विवेचनाओं के त्वरित एवं समयबद्ध निस्तारण पर विशेष जोर देते हुए सीसीटीएनएस पर 60 एवं 90 दिवस के विवेचना अलर्ट की नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिए। साथ ही अज्ञात शवों की शिनाख्त संबंधी कार्रवाई में निर्धारित एसओपी का पूर्ण रूप से पालन करने के लिए निर्देशित किया गया। पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों का सम्मेलन लेकर उनकी समस्याएं सुनी गईं। बीट कर्मियों को प्रतिदिन ई-बीटबुक पर लॉगिन कर डेटा अपडेट करने तथा ई-समन आदि की समय से तामील सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के उपरांत व्यापार मंडल हिंडोलाखाल के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर क्षेत्र की समस्याओं एवं कानून-व्यवस्था से जुड़े विषयों की जानकारी ली गई तथा उनके निस्तारण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी चंबा महेश चन्द्र लखेड़ा ने थाना कैंपटी का अर्धवार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर कार्यालय मालखाना हवालात अभिलेखों एवं रजिस्टरों शस्त्रागार आपदा उपकरणों सीसीटीएनएस कक्ष महिला एवं शिशु सहायता पटल तथा अन्य महत्वपूर्ण शाखाओं एवं व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया गया। क्षेत्राधिकारी ने थाना परिसर में उपलब्ध शस्त्रों आपदा एवं दंगारोधी उपकरणों तथा अन्य सरकारी संपत्ति का भौतिक सत्यापन कर उनके रख-रखाव की जानकारी ली। सभी उपकरणों को सदैव कार्यशील एवं व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए गए। थाना अभिलेखों एवं लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए लंबित विवेचनाओं का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध निस्तारण करने सीसीटीएनएस पर विवेचना संबंधी अलर्ट की नियमित निगरानी करने तथा विभिन्न पोर्टलों पर प्राप्त शिकायतों एवं सत्यापनों का निर्धारित समयावधि में निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। थाने में नियुक्त सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों का सम्मेलन लेकर उनकी समस्याएं सुनी गईं। बेहतर पुलिसिंग जनता के साथ समन्वय एवं कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाए रखने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने पुलिसकर्मियों को अपने कर्तव्यों का ईमानदारी अनुशासन एवं जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने तथा आमजन की शिकायतों का त्वरित संज्ञान लेकर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया। टिहरी पुलिस द्वारा जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने अभिलेखों एवं संसाधनों को अद्यावधिक रखने तथा आमजन को बेहतर एवं त्वरित पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *