Spread the love

प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण एसआईआर अभियान के सफल संचालन को लेकर मुख्य विकास अधिकारी डॉ.ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। भारत निर्वाचन आयोग की निर्धारित समय-सारिणी में उत्तराखंड के लिए अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन पहले 15 सितंबर निर्धारित था। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को अवगत कराया कि जनपद में विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य अंतिम चरण में है तथा मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन जो पूर्व में 15 सितंबर को होना था अब 3 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। उन्होंने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण से संबंधित जानकारी एवं सामग्री मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तराखंड की वेबसाइट पर भी उपलब्ध है।बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने फॉर्म 6,7 और 8 के निस्तारण के संबंध में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा कि जनपद में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में सभी राजनीतिक दलों का पूर्ण सहयोग मिल रहा है। मुख्य विकास अधिकारी ने सभी राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों एवं प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके सहयोग के परिणामस्वरूप विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य सफलतापूर्वक आगे बढ़ रहा है। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को आश्वस्त किया कि शेष कार्य भी पूर्ण पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ संपादित कराया जाएगा। बैठक में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने जिला प्रशासन की कार्यप्रणाली की प्रशंसा करते हुए कहा कि जिला निर्वाचन अधिकारी मयूर दीक्षित के कुशल नेतृत्व एवं निर्देशन में जनपद में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ संपादित कराया जा रहा है। बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व वैभव गुप्ता बालेश्वर सिंह अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी हरिद्वार सतीश कुमार दुबे कांग्रेस कैलाश प्रधान प्रदेश सचिव कांग्रेस राजीव गर्ग सीपीआई एम राजेंद्र चौधरी सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी अरुणेश पैन्यूली सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *