Spread the love

प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। राज्य मंत्री सुनील सैनी ने कहा कि धामी सरकार की प्राथमिकता युवाओं को राज्य में शिक्षा कौशल और रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है ताकि उन्हें रोजगार और बेहतर भविष्य के लिए अपना घर छोड़ने की मजबूरी न हो। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के युवाओं के पास नया विजन बेहतर सोच और कुछ कर गुजरने का जुनून है। सुनील सैनी ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत से ही युवाओं के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड पर्वतीय राज्य है लेकिन यहां के युवाओं के सपने बहुत बड़े हैं। आज की युवा पीढ़ी न केवल सपने देखती है बल्कि उन्हें पूरा करने का साहस भी रखती है। आगे चलकर इसी युवा पीढ़ी में से कोई वैज्ञानिक शिक्षक खिलाड़ी नेता या अभिनेता बनकर राज्य के विकास में सहयोग करेगा। उन्होंने कहा कि युवाओं के अंदर अलग-अलग विशेषताएं होती हैं और वे जिज्ञासु होते हैं। धामी सरकार करीब 35 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र दे चुकी है। आने वाले समय में देवभूमि उत्तराखंड देश के अग्रणी राज्यों में होगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्यहित में अनेक सशक्त फैसले लिए हैं। राज्य मंत्री ने कहा कि हाल ही में देहरादून में आयोजित रोजगार मेले में 249 युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए गए। सरकार हर वर्ग के युवा को विकास का पूरा अवसर दे रही है। युवाओं को निशुल्क कोचिंग की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने कहा कि यह बात पहले से कही जाती रही है और यह सच भी है कि भारत का भविष्य युवाओं के कंधों पर है। युवा हमारी ताकत हैं और उन्हें अपनी ऊर्जा राज्यहित में लगाते हुए राज्य के विकास में निरंतर सहयोग करना चाहिए। सुनील सैनी ने कहा कि युवाओं में विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने की पूरी क्षमता है। भाजपा सरकार ने पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ युवाओं के लिए काम किया है और आगे भी इसके लिए संकल्पित है। अब योग्यता के आधार पर भर्तियां हो रही हैं और भर्ती प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता बरती जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के युवा विकसित उत्तराखंड के संकल्प को पूरा करने की पूरी क्षमता रखते हैं। युवा ऊर्जावान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड सुरक्षित है और निरंतर विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *