Spread the love

प्रदीप कुमार
रुद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला खेल कार्यालय अगस्त्यमुनि द्वारा स्पेशल कम्पोनेंट प्लान के अंतर्गत आयोजित सात दिवसीय विशेष कबड्डी प्रशिक्षण शिविर का आज स्पोर्ट्स स्टेडियम अगस्त्यमुनि में समापन हो गया। शिविर में अनुसूचित जाति के अंडर-18 आयु वर्ग के बालकों को जिला स्तरीय कबड्डी खेल का विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया गया। सात दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान खिलाड़ियों को कबड्डी के नियमों खेल की विभिन्न तकनीकों एवं शारीरिक फिटनेस से संबंधित प्रशिक्षण दिया गया। शिविर का उद्देश्य युवा खिलाड़ियों की खेल प्रतिभा को निखारना और उन्हें बेहतर खेल के लिए तैयार करना रहा। समापन समारोह के मुख्य अतिथि खंड विकास अधिकारी अगस्त्यमुनि सुरेश शाह रहे। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में कबड्डी एसोसिएशन उत्तराखंड के उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह रौथाण भाजपा मंडल अध्यक्ष अगस्त्यमुनि मनोज राणा जिला युवा कल्याण अधिकारी वरद जोशी एवं जिला क्रीड़ा अधिकारी मनोज सिंह चौहान उपस्थित रहे। समापन समारोह में अतिथियों द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा खेलों में निरंतर मेहनत एवं अनुशासन के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। इस अवसर पर कबड्डी प्रशिक्षक प्रकाश सिंह जगवाण कॉन्ट्रैक्ट प्रशिक्षक हैंडबॉल आलोक नेगी कॉन्ट्रैक्ट प्रशिक्षक सेपक टाकरा अजीत सिंह नेगी कॉन्ट्रैक्ट प्रशिक्षक क्रिकेट अरविंद चौहान कॉन्ट्रैक्ट प्रशिक्षक कराटे उदय प्रताप सिंह बर्त्वाल बीरेंद्र प्रसाद बमोला सहित खेल विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *