प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल श्वेता चौबे के निर्देशन में जनपद में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने बाहरी व्यक्तियों किरायेदारों एवं मजदूरों का शत-प्रतिशत सत्यापन सुनिश्चित करने तथा कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से 20 और 21 सितंबर 2026 को प्रातःकाल से सभी थाना क्षेत्रों में वृहद स्तर पर सघन सत्यापन अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान जनपद टिहरी गढ़वाल के 12 थाना एवं कोतवाली क्षेत्रों में पुलिस टीमों ने कुल 547 किरायेदारों एवं मजदूरों का सत्यापन किया। सत्यापन अभियान के दौरान निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ पुलिस एक्ट के तहत नियमानुसार चालानी कार्रवाई की गई। थाना कैम्पटी क्षेत्र में 35 सत्यापन किए गए और पुलिस एक्ट के तहत सात चालान किए गए। थाना छाम में 14 सत्यापन तथा दो चालान कोतवाली चम्बा में 67 सत्यापन तथा 21 चालान थाना थत्यूड़ में सात सत्यापन थाना लंबगांव में 24 सत्यापन तथा तीन चालान किए गए। इसी तरह कोतवाली कीर्तिनगर में 27 सत्यापन तथा 11 चालान थाना घनसाली में 40 सत्यापन तथा पांच चालान थाना हिंडोलाखाल में 10 सत्यापन तथा चार चालान थाना नरेंद्रनगर में 34 सत्यापन तथा तीन चालान कोतवाली नई टिहरी में 59 सत्यापन तथा सात चालान किए गए। थाना मुनिकीरेती क्षेत्र में सबसे अधिक 182 सत्यापन किए गए और 35 चालान किए गए। थाना देवप्रयाग में 48 सत्यापन तथा 10 चालान किए गए। जनपद स्तर पर अभियान के दौरान पुलिस एक्ट के तहत कुल 108 चालान किए गए। इनमें 42 चालान के माध्यम से 14,750 रुपये का शमन शुल्क वसूल किया गया जबकि 66 चालान न्यायालय को भेजे गए जिनके माध्यम से 6,60,000 रुपये के चालान न्यायालय को प्रेषित किए गए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे के निर्देशन में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और अपराधों की रोकथाम के लिए टिहरी पुलिस का सत्यापन अभियान लगातार प्रभावी रूप से जारी रहेगा। टिहरी पुलिस ने सभी मकान मालिकों होटल एवं ढाबा संचालकों ठेकेदारों तथा अन्य प्रतिष्ठान संचालकों से अपील की है कि वे अपने यहां निवास करने वाले किरायेदारों घरेलू सहायकों एवं मजदूरों का नियमानुसार पुलिस सत्यापन अवश्य कराएं। सत्यापन नहीं कराने की स्थिति में नियमानुसार चालानी कार्रवाई की जाएगी। टिहरी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग करते हुए किरायेदारों एवं मजदूरों का सत्यापन अवश्य कराया जाए और नियमों का पालन किया जाए। टिहरी पुलिस द्वारा लोगों की सुरक्षा के लिए लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।
