Spread the love

प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे के कुशल नेतृत्व और निर्देशन में टिहरी पुलिस ने लाखों रुपये की चोरी की घटना का सफल खुलासा करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपितों के कब्जे से चोरी किए गए आभूषणों की शत-प्रतिशत बरामदगी करने के साथ ही हिमाचल प्रदेश से चोरी की गई मोटरसाइकिल भी बरामद की है। घटना में शामिल तीसरा आरोपित फरार है जिसकी तलाश के लिए पुलिस टीम जम्मू रवाना की गई है। कोतवाली नरेन्द्रनगर पुलिस और सीआईयू टीम ने घटना के खुलासे के लिए टिहरी गढ़वाल ऋषिकेश रानीपोखरी देहरादून हरिद्वार रुड़की सहारनपुर अंबाला यमुनानगर सोलन हिमाचल प्रदेश हल्द्वानी सहित विभिन्न स्थानों के 1100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। तकनीकी और भौतिक साक्ष्यों के गहन विश्लेषण के बाद पुलिस टीम आरोपितों तक पहुंचने में सफल रही। बंद मकान का ताला तोड़कर चोरी की थी 4 सितंबर 2026 को सौरभ धमान्दा निवासी वार्ड नंबर 02 दीवान लॉज थाना नरेन्द्रनगर टिहरी गढ़वाल ने कोतवाली नरेन्द्रनगर में सूचना दी थी कि अज्ञात चोरों ने उनके बंद मकान का ताला तोड़कर घर के अंदर रखे सोने के आभूषण चोरी कर लिए हैं। प्राप्त शिकायत के आधार पर कोतवाली नरेन्द्रनगर में चोरी और घर का ताला तोड़ने से संबंधित मामला दर्ज किया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल के आदेश अपर पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल के दिशा-निर्देशन और क्षेत्राधिकारी नरेन्द्रनगर के पर्यवेक्षण में घटना के शीघ्र खुलासे आरोपितों की गिरफ्तारी और चोरी गए माल की बरामदगी के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया। मामले की विवेचना उप निरीक्षक सत्येन्द्र सिंह नेगी चौकी प्रभारी प्लास्डा ने शुरू की। पुलिस टीम ने 1100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की गतिविधियों का बारीकी से विश्लेषण किया। जांच के दौरान चोरी की घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल की पहचान हुई। पुलिस टीम द्वारा पीछा किए जाने पर आरोपित मोटरसाइकिल को ऋषिकेश स्थित नटराज चौक के पास छोड़कर फरार हो गए थे। तकनीकी और भौतिक साक्ष्यों के आधार पर आरोपितों की पहचान शहनवाज जाहिद उर्फ अतीक और मौ0 रफीक के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार ये आरोपित पूर्व में भी चोरी की घटनाओं में जेल जा चुके हैं। नटराज चौक पर बाइक लेने पहुंचे तो पुलिस ने दबोचा पुलिस टीम द्वारा आरोपितों की लगातार निगरानी की जा रही थी। इसी दौरान 20 सितंबर 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपित नटराज चौक के पास पूर्व में छोड़ी गई मोटरसाइकिल को लेने पहुंचे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए देहरादून-ऋषिकेश मार्ग स्थित फ्लाईओवर वन विभाग चौकी के पास घेराबंदी की। शाम करीब 19:50 बजे पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचे शहनवाज और जाहिद उर्फ अतीक को चोरी किए गए माल सहित गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार दोनों आरोपितों के कब्जे से गृहभेदन की घटना में चोरी किए गए आभूषणों की शत-प्रतिशत बरामदगी की गई। बरामदगी के आधार पर मामले में संबंधित कानूनी प्रावधानों की बढ़ोतरी की गई। तीसरा आरोपित जम्मू फरार घटना में शामिल तीसरा आरोपित मौ.रफीक पुलिस गिरफ्त से फरार है। जानकारी के अनुसार वह जम्मू की ओर भाग गया है। फरार आरोपित की गिरफ्तारी के लिए टिहरी पुलिस की विशेष टीम जम्मू रवाना की गई है। हिमाचल से बाइक चोरी कर पहुंचे थे नरेन्द्रनगर पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार आरोपितों ने बताया कि उन्होंने 1 सितंबर 2026 को धर्मपुर सोलन हिमाचल प्रदेश से एक मोटरसाइकिल चोरी की थी। चोरी की गई मोटरसाइकिल से वे चंडीगढ़ हरिद्वार और ऋषिकेश पहुंचे। ऋषिकेश क्षेत्र में रेकी करने के बाद 4 सितंबर 2026 को सुबह करीब 09:30 बजे रानीपोखरी के जंगल वाले रास्ते से नरेन्द्रनगर पहुंचे। उस समय क्षेत्र में हो रही अत्यधिक वर्षा और घने कोहरे का फायदा उठाकर आरोपितों ने एक बंद मकान का ताला तोड़ा और घर के अंदर रखे सोने के आभूषण चोरी कर लिए। घटना के बाद चोरी किए गए माल को बेचने के उद्देश्य से आरोपित हरिद्वार सहारनपुर अंबाला चंडीगढ़ जयपुर मुंबई दिल्ली हल्द्वानी और नैनीताल सहित विभिन्न स्थानों पर घूमते रहे। हालांकि चोरी के माल की उचित कीमत नहीं मिलने के कारण वे उसे बेच नहीं पाए। गिरफ्तार आरोपित गिरफ्तार आरोपित शहनवाज पुत्र मौ.रफी उम्र 26 वर्ष निवासी चालोग थाना बनी जिला कठुआ जम्मू तथा जाहिद उर्फ अतीक पुत्र मौसम उम्र 21 वर्ष निवासी ढोडला जदरेली पोस्ट ऑफिस मुंडशीतलनगर हैं। फरार आरोपित फरार आरोपित मौ.रफीक पुत्र मौ.इकबाल उम्र लगभग 28 वर्ष निवासी ढोडला बन्सौली जिला कठुआ जम्मू है। चोरी के लाखों रुपये के आभूषण बरामद गिरफ्तार आरोपितों के कब्जे से गृहभेदन की घटना में चोरी किए गए लाखों रुपये कीमत के आभूषण बरामद किए गए हैं। इनमें पीली धातु का एक गले का हार कान के सूई-धागा की एक जोड़ी एक मांग टीका एक महिला अंगूठी एक नाक की नथ तीन मंगलसूत्र कान के झुमकों की एक जोड़ी और कान के कुण्डल की एक जोड़ी शामिल है। इसके अलावा सोलन हिमाचल प्रदेश से चोरी की गई एक मोटरसाइकिल तथा घटना के समय आरोपित द्वारा पहनी गई लाल रंग की टोपी और काले रंग की प्यूमा अंकित टी-शर्ट भी बरामद की गई है। कई राज्यों में आपराधिक इतिहास पुलिस जांच में गिरफ्तार आरोपितों के पूर्व में भी चोरी की घटनाओं में जेल जाने की जानकारी सामने आई है। पुलिस के अनुसार जम्मू-कश्मीर हिमाचल प्रदेश देहरादून और टिहरी गढ़वाल में इनके खिलाफ पहले से दर्जनों मामले दर्ज हैं। पुलिस द्वारा इनके आपराधिक इतिहास की विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है। साथ ही अन्य घटनाओं में इनकी संलिप्तता के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है। दोनों गिरफ्तार आरोपितों को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम थाना नरेन्द्रनगर पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नरेन्द्रनगर देवराज शर्मा वरिष्ठ उप निरीक्षक सत्येन्द्र सिंह भण्डारी उप निरीक्षक विवेचक एवं चौकी प्रभारी प्लास्डा सत्येन्द्र सिंह नेगी उप निरीक्षक एवं चौकी प्रभारी आगराखाल आमिर खान अपर उप निरीक्षक शान्ति प्रसाद डिमरी हेड कांस्टेबल शेखर सिंह हेड कांस्टेबल संजय रावत हेड कांस्टेबल सन्तोष कुमार हेड कांस्टेबल अवतार राणा कांस्टेबल कर्ण सिंह कांस्टेबल आशीष गुडियाल और कांस्टेबल चालक अरूण रावत शामिल रहे। सीआईयू टीम में उप निरीक्षक एवं प्रभारी सीआईयू ओमकान्त अपर उप निरीक्षक सुन्दर लाल हेड कांस्टेबल अशोक कुमार कांस्टेबल आशीष नेगी कांस्टेबल नीरज शुक्ला और कांस्टेबल पदम शामिल रहे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे के निर्देशन में टिहरी पुलिस द्वारा अपराध और अपराधियों के खिलाफ लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *