प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी गढ़वाल श्वेता चौबे के निर्देशन में जनपद में मादक पदार्थों एवं अवैध शराब की तस्करी परिवहन और बिक्री के विरुद्ध ऑपरेशन प्रहार लगातार प्रभावी रूप से चलाया जा रहा है। अभियान के तहत टिहरी पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार सघन चेकिंग एवं कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी टिहरी के पर्यवेक्षण में थाना हिन्डोलाखाल पुलिस टीम ने 21 सितंबर 2026 की रात्रि को थाना क्षेत्र में अवैध शराब के विरुद्ध चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने हिसरियाखाल क्षेत्र से एक व्यक्ति को एक्टिवा के माध्यम से अवैध अंग्रेजी शराब परिवहन कर बिक्री के लिए ले जाते हुए पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 56 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पुलिस ने बरामद शराब तथा अवैध शराब के परिवहन में प्रयुक्त एक्टिवा को कब्जे में लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। बरामदगी के आधार पर थाना हिन्डोलाखाल में संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अनिल लाल पुत्र मंगलू लाल उम्र 31 वर्ष निवासी हिसरियाखाल जनपद टिहरी गढ़वाल के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 56 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब तथा अवैध शराब के परिवहन में प्रयुक्त एक्टिवा बरामद की है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में अपर उप निरीक्षक जितेन्द्र कुमार और हेड कांस्टेबल सूर्यप्रकाश शामिल रहे। टिहरी पुलिस ने कहा कि अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध ऑपरेशन प्रहार के तहत कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि अवैध शराब नशे के कारोबार अथवा अन्य आपराधिक गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
