Spread the love

प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। 20 सितंबर को खुर्शीद आलम निवासी द्वारिका विहार रानीपुर ने अपने ई-रिक्शा UK08 ER 4985 के चोरी होने की सूचना कोतवाली रानीपुर पुलिस को दी थी। सूचना पर पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की। घटना के खुलासे के लिए गठित पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही डिजिटल साक्ष्यों को खंगाला और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने सलेमपुर चौक के पास घेराबंदी कर चेकिंग शुरू की। चेकिंग के दौरान बहादराबाद की ओर से आ रहे एक ई-रिक्शा को रोककर उसके चेचिस नंबर की जांच की गई। जांच में चेचिस नंबर चोरी हुए ई-रिक्शा के चेचिस नंबर से मेल खा गया। पुलिस पूछताछ में चालक ने अपना नाम दीपक कुमार पुत्र रामकुमार उम्र 27 वर्ष निवासी ग्राम हुसैनपुर थाना पुरकाजी जनपद मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश बताया। पुलिस ने चोरी किए गए ई-रिक्शा सहित आरोपी को हिरासत में ले लिया। मामले में अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। पुलिस के अनुसार आरोपी सीमेंट की ढुलाई का काम करता था और पार्ट टाइम में ई-रिक्शा चलाता था। निजी ई-रिक्शा खरीदने के लिए पैसों की कमी होने के कारण वह लालच में चोरी करने की ओर आया। बरामदगी पुलिस ने चोरी किया गया एक ई-रिक्शा रजिस्ट्रेशन नंबर UK08 ER 4985 बरामद किया है। पुलिस टीम घटना के खुलासे में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर मनोहर सिंह भंडारी सुबोध घिल्डियाल कांस्टेबल विवेक गुसांई और कांस्टेबल कुलदीप सिंह शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *