Spread the love

प्रदीप कुमार
चमोली/श्रीनगर गढ़वाल। जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को वीसी हॉल गोपेश्वर में जनपद में संचालित गड्ढा मुक्त अभियान की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी संबंधित सड़क निर्माण एवं अनुरक्षण एजेंसियों को 15 अक्टूबर तक जनपद की समस्त सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग को सभी सड़क एजेंसियों के साथ नियमित रूप से अभियान की प्रगति की मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सड़कों की स्थिति में सुधार के लिए सभी एजेंसियां आपसी समन्वय के साथ कार्य करें और निर्धारित समयसीमा से पहले लक्ष्य को पूरा करना सुनिश्चित करें। बैठक में जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना 75 आरसीसी राष्ट्रीय राजमार्ग एनएचआईडीसीएल 123 आरसीसी एवं 66 आरसीसी के अंतर्गत आने वाली सड़कों की वर्तमान स्थिति गड्ढा मुक्त किए जाने वाले मार्गों के लक्ष्य तथा उपलब्ध मानव संसाधन मशीनरी एवं अन्य संसाधनों की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग करते हुए कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि अभियान के तहत आबादी बहुल क्षेत्रों प्रमुख संपर्क मार्गों बाजार क्षेत्रों एवं अधिक आवागमन वाले मार्गों को प्राथमिकता देते हुए सड़कों की मरम्मत एवं गड्ढा मुक्त करने का कार्य किया जाए ताकि आमजन को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने नगर निकायों को भी अपने-अपने क्षेत्र में सड़कों की स्थिति का आकलन करते हुए गड्ढा मुक्त अभियान के लिए स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित करने और समयबद्ध तरीके से कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी सड़क एजेंसियां नियमित निरीक्षण करते हुए कार्य की गुणवत्ता का भी विशेष ध्यान रखें तथा निर्धारित अवधि में अभियान को प्रभावी रूप से पूर्ण करें। बैठक में अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश अधीक्षण अभियंता राजेश चंद्रा अधिशासी अभियंता तनुज कम्बोज सहित संबंधित विभागों एवं सड़क एजेंसियों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *