Spread the love

प्रदीप कुमार
रुद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पालिका परिषद रुद्रप्रयाग द्वारा स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत नगर के सार्वजनिक स्थलों, बस स्टैंड, टैक्सी स्टैंड एवं विभिन्न वार्डों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थानों की साफ-सफाई करने के साथ ही कूड़ा-कचरा एकत्रित किया गया और आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ एवं व्यवस्थित बनाया गया। अभियान के दौरान नगरवासियों एवं यात्रियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए अपील की गई कि कूड़ा-कचरा निर्धारित कूड़ा वाहनों में ही डालें तथा सार्वजनिक स्थलों पर गंदगी न फैलाएं। साथ ही नगर क्षेत्र को स्वच्छ बनाए रखने में नगर पालिका का सहयोग करने का आह्वान किया गया। अभियान का उद्देश्य युवाओं एवं आमजन में स्वच्छता के प्रति जागरूकता जिम्मेदारी और जनभागीदारी की भावना को मजबूत करना रहा। नगर पालिका की ओर से लोगों से स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने तथा स्वच्छ एवं सुंदर नगर के निर्माण में सक्रिय सहयोग देने की अपील की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *