Spread the love

प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद के सभी नगर निकायों के अधिशासी अधिकारी भौतिक एवं वर्चुअल माध्यम से उपस्थित रहे। बैठक में अवगत कराया गया कि जनपद टिहरी गढ़वाल में कुल 11 नगर निकाय हैं जिनमें 5 नगर पालिका परिषद और 6 नगर पंचायतें शामिल हैं। जनपद में वार्षिक कुल कूड़ा उत्पादन लगभग 20,880 मीट्रिक टन तथा प्रतिदिन लगभग 58 मीट्रिक टन है। इसमें लगभग 28.8 मीट्रिक टन गीला कूड़ा तथा 24.75 मीट्रिक टन सूखा कूड़ा प्रतिदिन उत्पादित होता है। ठोस अपशिष्ट प्रबंधन की व्यवस्थाओं की जानकारी देते हुए बताया गया कि जनपद में कुल 10 एमआरएफ सेंटर 72 कंपोस्ट पिट 8 कंपोस्टर मशीन 10 कॉम्पैक्टर मशीन 4 जेसीबी तथा 4 क्रशर मशीन उपलब्ध हैं। तपोवन में एमआरएफ सेंटर की उपलब्धता नहीं होने की जानकारी भी बैठक में दी गई। बैठक में कूड़ा निस्तारण उससे प्राप्त होने वाले राजस्व सफाई निरीक्षक पर्यावरण पर्यवेक्षक पर्यावरण मित्र घर-घर कूड़ा संग्रहण कर्मियों तथा नगर निकायों में उपलब्ध सार्वजनिक सुविधाओं की स्थिति की भी समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने उच्चतम न्यायालय के आदेशों एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन से संबंधित नियमों एवं विनियमों के अनुरूप कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश सभी नगर निकायों को दिए। उन्होंने ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिए आवश्यक व्यय हेतु नगर निकायों की बोर्ड बैठक में प्रस्ताव पारित कराने के निर्देश दिए। बताया गया कि अधिकांश नगर निकायों में प्रस्ताव पारित हो चुका है जबकि शेष चार नगर निकायों को प्रस्ताव पारित कर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। बैठक में बल्क वेस्ट जनरेटरों के विवरण एवं पंजीकरण की स्थिति स्रोत पर कूड़े के पृथक्करण तथा कूड़ा उठान के लिए उपलब्ध वाहनों की स्थिति की भी समीक्षा की गई। जिन स्थानों पर कूड़ा उठाने के लिए पर्याप्त वाहन उपलब्ध नहीं हैं वहां आवश्यक वाहन उपलब्ध कराने के लिए पत्रावली प्रस्तुत करने के निर्देश जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को दिए। बैठक में जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी को भी आवश्यक सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि जहां भी कूड़ा डाले जाने अथवा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन से संबंधित समस्या सामने आती है वहां नियमानुसार चालान की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए तथा कूड़ा फैलाने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की जाए। जिलाधिकारी ने सभी नगर निकायों को ठोस अपशिष्ट प्रबंधन की व्यवस्थाओं को प्रभावी बनाने कूड़े का स्रोत पर ही पृथक्करण सुनिश्चित करने तथा नियमित रूप से कूड़ा उठान एवं निस्तारण की व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। बैठक में सीडीओ वरुणा अग्रवाल एसडीएम टिहरी कमलेश मेहता डीडीओ मो असलम चम्बा अधिशासी अधिकारी प्रशांत कुमार तपोवन ईओ अंजली एएमए जिला पंचायत गणेश भट्ट आदि संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *