Spread the love

प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। अपर पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था उत्तराखंड देहरादून के निर्देशानुसार जनपदों में विवेचनाओं की गुणवत्ता दक्षता एवं समयबद्धता सुनिश्चित किए जाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा जनपद में विवेचना शाखा का गठन किया गया है। विवेचना शाखा में कार्य करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा एक निरीक्षक नौ उपनिरीक्षक तथा पांच अपर उपनिरीक्षक स्तर के अधिकारियों को नियुक्त किया गया है। शाखा में नियुक्त अधिकारी विवेचनाओं की गुणवत्ता दक्षता एवं समयबद्धता सुनिश्चित करने की दिशा में कार्य करेंगे। विवेचना शाखा में निरीक्षक नागरिक पुलिस योगेन्द्र गुसांई को नियुक्त किया गया है। उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस के पद पर प्रदीप राठौर वाजिन्द्र नेगी राहुल थापा ध्वजवीर सिंह नवल गुप्ता प्रदीप कुमार पूनम प्रजापति रविन्द्र सिंह तथा महीपाल सैनी को नियुक्त किया गया है। अपर उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस के पद पर मुकेश धीमान अखिलेश कुमार संदीप वर्मा तरुण कुमार तथा कान्ता प्रसाद को विवेचना शाखा में नियुक्त किया गया है। पुलिस विभाग के अनुसार विवेचना शाखा के गठन का उद्देश्य जनपद में विवेचनाओं को अधिक गुणवत्तापूर्ण दक्ष एवं समयबद्ध तरीके से संपादित कराना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *