प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। खेल महाकुंभ-2026 के तहत विधानसभा हरिद्वार की विधायक चैंपियनशिप ट्रॉफी का उद्घाटन कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के दयानंद स्टेडियम में किया। प्रतियोगिता में एथलेटिक्स कबड्डी खो-खो मुर्गा झपट वालीबॉल और पिट्ठू सहित विभिन्न खेलों में खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी बहादराबाद ने बताया कि प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने विभिन्न खेलों में शानदार प्रदर्शन किया। 100 मीटर बालिका वर्ग में मुस्कान ने प्रथम राधिका ने द्वितीय और मान्यता ने तृतीय स्थान हासिल किया। वहीं 3000 मीटर बालिका दौड़ में अर्पना यादव ने प्रथम मुस्कान ने द्वितीय और संजीवनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। खिलाड़ियों के प्रदर्शन की अतिथियों ने सराहना की। वालीबॉल बालक वर्ग में महर्षि विद्या मंदिर ने प्रथम श्री गुरु राम राय ने द्वितीय और आरआर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। खो-खो प्रतियोगिता में सरस्वती विद्या मंदिर मायापुर ने प्रथम सरस्वती विद्या मंदिर सेक्टर-2 ने द्वितीय और धूम सिंह मेमोरियल स्कूल ने तृतीय स्थान हासिल किया। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख आशा नेगी जिला युवा कल्याण अधिकारी मुकेश भट्ट क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी सोनू कुमार सहित खेल प्रशिक्षक शिक्षक और पीआरडी स्टाफ मौजूद रहे।
