Spread the love

प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय केंद्रीय विश्वविद्यालय ने उन छात्र-छात्राओं को क्वालीफाइंग पेपर पास करने का अंतिम अवसर देने की घोषणा की है जो क्वालीफाइंग पेपर के अंतर्गत पर्यावरण विज्ञान तथा एलिमेंट्री बुक-कीपिंग एंड अकाउंटेंसी में अर्हता प्राप्त नहीं कर पाए थे। विश्वविद्यालय की विद्या परिषद की 25वीं बैठक में छात्रों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। विश्वविद्यालय की ओर से जारी जानकारी के अनुसार इस अवसर के तहत ऑफलाइन परीक्षा फॉर्म भरने की प्रारंभिक तिथि 21 सितंबर 2026 तथा अंतिम तिथि 15 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है। परीक्षा शुल्क पांच हजार रुपये निर्धारित किया गया है। परीक्षा का केंद्र बिड़ला परिसर श्रीनगर गढ़वाल रहेगा। छात्र ऑफलाइन परीक्षा फॉर्म विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.hnbgu.ac.in से प्राप्त कर सकते हैं। परीक्षा शुल्क विश्वविद्यालय के कैश काउंटर, ऑनलाइन माध्यम अथवा बैंक ड्राफ्ट के माध्यम से जमा किया जा सकता है। बैंक ड्राफ्ट वित्त अधिकारी हेमवती नन्दन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय श्रीनगर गढ़वाल के नाम देय होगा। छात्रों को शुल्क विवरण और परीक्षा फॉर्म अपने महाविद्यालय संस्थान के प्राचार्य से अग्रसारित करवाकर 20 अक्टूबर 2026 तक परीक्षा अनुभाग में जमा करना होगा। इसके बाद छात्र अपना प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते हैं। विश्वविद्यालय ने बताया कि फॉर्म भरने में किसी भी प्रकार की समस्या होने पर छात्र अपने कॉलेज संस्थान परिसर अथवा अनुभाग अधिकारी परीक्षा से दूरभाष संख्या 9410127055 पर संपर्क कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *