Spread the love

प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह की अध्यक्षता में 24 सितंबर 2026 को पुलिस कार्यालय रोशनाबाद स्थित सभागार में सैनिक सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में जनपद के विभिन्न थानों शाखाओं कार्यालयों एवं पुलिस लाइन से पहुंचे पुलिसकर्मियों से उनकी कुशलक्षेम पूछते हुए उनकी समस्याओं की जानकारी ली गई। एसएसपी नवनीत सिंह ने पुलिसकर्मियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। अपने स्तर से निस्तारित होने वाली समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया गया जबकि शेष रह गई अन्य समस्याओं के शीघ्र निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए गए। सैनिक सम्मेलन के अंत में ड्यूटी के दौरान अपनी कार्यक्षमता का प्रदर्शन कर अन्य पुलिसकर्मियों के लिए उदाहरण प्रस्तुत करने विभिन्न जटिल अपराधों के अनावरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने तथा जनहित में सराहनीय कार्य करने वाले 32 पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया। इन कार्मिकों को अगस्त 2026 के पुलिस मैन ऑफ द मंथ के लिए चयनित किया गया था। पुलिस मैन ऑफ द मंथ के लिए कलियर मेला सेल से हेड कांस्टेबल 395 जय प्रकाश हेड कांस्टेबल 83 संजयराम कांस्टेबल 163 सचिन और होमगार्ड 4060 शेखर सैनी को सम्मानित किया गया। कोतवाली नगर से कांस्टेबल 1547 आशीष अधिकारी कोतवाली श्यामपुर से अपर उपनिरीक्षक रविन्द्र गौड हेड कांस्टेबल 178 विकास भट्ट और कांस्टेबल 442 सुशील चौहान को सम्मानित किया गया। कनखल से अपर उपनिरीक्षक मुन्ना नेगी कांस्टेबल 1394 करम सिंह और कांस्टेबल 429 नवीन क्षेत्री ज्वालापुर से कांस्टेबल 1412 अर्जुन चौहान बहादराबाद से कांस्टेबल 754 पंकज बिष्ट रानीपुर से महिला उपनिरीक्षक संदीपा भण्डारी तथा सिडकुल से हेड कांस्टेबल 155 संजय को सम्मानित किया गया। गंगनहर से हेड कांस्टेबल 173 दिनेश गुप्ता मंगलौर से उपनिरीक्षक जगमोहन रमोला और अपर उपनिरीक्षक श्याम बाबू कलियर से हेड कांस्टेबल 426 भादूराम वर्मा लक्सर से वरिष्ठ उपनिरीक्षक नितिन चौहान सीआईयू रुड़की से कांस्टेबल 1580 राहुल नेगी और सीपीयू हरिद्वार से उपनिरीक्षक विनोद चौहान को सम्मानित किया गया। यातायात हरिद्वार से अपर उपनिरीक्षक बिरेन्द्र पाण्डेय और होमगार्ड 2322 मदनपाल महिला सुरक्षा हेल्पलाइन हरिद्वार से महिला होमगार्ड 2203 सोनिया जल पुलिस से उपनिरीक्षक इखलाख और हेड कांस्टेबल विशाल सिंह को भी सम्मानित किया गया। फायर स्टेशन मायापुर से फायरमैन मातबर सिंह स्थापना अभिलेख इकाई हरिद्वार से उपनिरीक्षक फरमान अली पुलिस दूरसंचार से मुख्य आरक्षी 186 आशीष कुमार तथा पुलिस लाइन हरिद्वार से उपनिरीक्षक भारत सिंह रावत और हेड कांस्टेबल 34 नरेश को भी पुलिस मैन ऑफ द मंथ के रूप में सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान जन्माष्टमी पर्व के अवसर पर जनपद के विभिन्न थानों और शाखाओं द्वारा पुलिस लाइन रोशनाबाद में लगाई गई झांकियों में प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रभारियों को भी नगद धनराशि से पुरस्कृत किया गया। इसमें पुलिस दूरसंचार की झांकी ने प्रथम स्थान फायर सर्विस ने द्वितीय स्थान और थाना सिडकुल की झांकी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। संबंधित प्रभारियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए नगद धनराशि देकर पुरस्कृत किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *