Spread the love

प्रदीप कुमार
लक्सर/हरिद्वार श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी और बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। इन निर्देशों के अनुपालन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली लक्सर ने थाना स्तर पर क्षेत्र में चेकिंग के लिए अलग-अलग पुलिस टीमों को सक्रिय किया। टीमों को नशे के कारोबार में लिप्त लोगों पर सतर्क दृष्टि रखने के साथ आवश्यक कार्रवाई के लिए लगाया गया। गठित पुलिस टीमों ने थाना और चौकी क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए 23 सितंबर 2026 को लक्सर क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई की। इस दौरान तीन व्यक्तियों को 20 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ हिरासत में लिया गया। अवैध शराब के साथ पकड़े गए व्यक्तियों के विरुद्ध कोतवाली लक्सर में आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपितों में गुरुमीत पुत्र लाल सिंह निवासी हरचन्दपुर कोतवाली लक्सर हरिद्वार रोहित पुत्र करण सिंह निवासी पीतपुर कोतवाली लक्सर हरिद्वार और असलम पुत्र अली मोहम्मद निवासी मोहम्मदपुर कुन्हारी कोतवाली लक्सर हरिद्वार शामिल हैं। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने कुल 20 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में हेड कांस्टेबल शूरवीर तोमर हेड कांस्टेबल आशीष भट्ट कांस्टेबल रविन्द्र चौहान कांस्टेबल किशोर नेगी कांस्टेबल सतपाल राणा और कांस्टेबल अक्षय तोमर शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *