Spread the love

हरिद्वार में आरबीएसके कार्यक्रम की समीक्षा बैठक मुख्य विकास अधिकारी ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

प्रदीप कुमार
हरिद्वार श्रीनगर गढ़वाल।आज दिनांक 25 जून 2025 को भारत सरकार द्वारा संचालित आर.बी.एस.के.कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु मुख्य विकास अधिकारी हरिद्वार के सभागार में मुख्य विकास अधिकारी
आकांक्षा कोंडे की अध्यक्षता में आर.बी.एस.के.कार्यकम की समन्वय बैठक आयोजित की गई,जिसमें मुख्य विकास अधिकारी द्वारा आर.बी.एस.के.कार्यकम के सफल संचालन हेतु विस्तृत चर्चा की गई जिसमें आर.बी.एस.के.कार्यकम की ब्लाक स्तर पर प्रतिमाह समन्वय बैठक आयोजित किये जाने,आर.बी.एस.के.कार्यकम से सम्बन्धित समस्याओं एवं प्रगति पर विस्तापूर्वक समीक्षा की जायें जिसमें चिकित्सा अधीक्षक,ब्लाक शिक्षा अधिकारी,सी.डी.पी.ओ.एवं आर.बी.एस.के.टीम प्रतिभाग कर अपनी आख्या मुख्य चिकित्सा अधिकारी,हरिद्वार को उपलब्ध करायेंगी।आर.बी.एस.के.कार्यकम के अन्तर्गत सभी समस्त सरकारी एवं सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों एवं आंगनबाडी केन्द्रों में अग्रिम यात्रा भ्रमण के अनुसार ही स्वास्थ्य परीक्षण किया जाना सुनिश्चित किया जाये।आर.बी.एस.के.कार्यकम के अन्तर्गत सन्दर्भित किये जा रहे बच्चों का समय पर फोलोअप किया जाये एवं उनको कार्यकम का अधिक से अधिक लाभ प्रदान किया जाना सुनिश्चित किये जाने के निर्देश प्रदान किये गये। आर.बी.एस.के.कार्यक्रम की बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी,हरिद्वार,अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी,नोडल अधिकारी,आर.बी.एस०के.जिला शिक्षा अधिकारी,हरिद्वार,जिला कार्यकम अधिकारी,महिला एवं बाल विकास हरिद्वार,जिला कार्यक्रम प्रबन्धक,एन.एच.एम.समस्त विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी,समस्तं सी.डी.पी.ओं.समस्त चिकित्सा अधिकारी,आर.बी.एस.के.एवं आर.बी.एस.के.प्रबन्धक के द्वारा प्रतिभाग किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp