प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। खेल महाकुंभ 2026-27 के अंतर्गत आयोजित संसदीय क्षेत्र स्तरीय सांसद लोकसभा चैंपियनशिप ट्रॉफी खेल प्रतियोगिताओं के दूसरे दिन विभिन्न खेल स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में लोकसभा सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत उपस्थित रहे। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनका उत्साहवर्धन किया तथा खेलों के माध्यम से युवाओं को आगे बढ़ने का संदेश दिया। लोकसभा सांसद त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल युवाओं के व्यक्तित्व विकास अनुशासन और स्वस्थ जीवन का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के लिए निरंतर प्रयास करते रहना चाहिए। प्रतियोगिताओं में बैडमिंटन युगल ऊंचीकूद, 3000 मीटर दौड़, 100 मीटर दौड़ तथा 200 मीटर दौड़ सहित कई स्पर्धाओं में विजेताओं का चयन किया गया। दूसरे दिन आयोजित प्रतियोगिताओं में अंडर-19 बालक बैडमिंटन युगल में करण प्रथम रावत द्वितीय तथा साहिल तृतीय स्थान पर रहे। ऊंचीकूद अंडर-19 बालक वर्ग में पवन यादव ने प्रथम प्रख्यात सिंह ने द्वितीय तथा नितिन चौरसिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 3000 मीटर दौड़ अंडर-19 बालिका वर्ग में शिवांगी प्रथम काजल सैनी द्वितीय तथा अंशिका भंडारी तृतीय स्थान पर रहीं। 100 मीटर दौड़ अंडर-19 बालक वर्ग में नेगी प्रथम आदित्य नेगी द्वितीय तथा संजीव तिवारी तृतीय स्थान पर रहे। वहीं 200 मीटर दौड़ अंडर-19 बालक वर्ग में मोहित प्रथम विषपाल द्वितीय तथा अन्य प्रतिभागी तृतीय स्थान पर रहे। इसके अतिरिक्त राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता के परिणाम भी घोषित किए गए। अंडर-19 बालक वर्ग में जनपद हरिद्वार की टीम प्रथम पिथौरागढ़ की टीम द्वितीय तथा ऊधमसिंह नगर की टीम तृतीय स्थान पर रही। वहीं अंडर-14 बालक वर्ग में रुद्रप्रयाग की टीम प्रथम हरिद्वार की टीम द्वितीय तथा देहरादून की टीम तृतीय स्थान पर रही। जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी हरिद्वार ने सभी विजेता खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए आगामी प्रतियोगिताओं के लिए बेहतर प्रदर्शन की कामना की। इस अवसर पर जिला क्रीड़ाधिकारी रविन्द्र भंडारी सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी के प्रभारी एवं युवा कल्याण विभाग हरिद्वार के मुकेश कुमार भट्ट क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी यमकेश्वर पूनम मिश्रा प्रशासनिक अधिकारी जितेन्द्र पुंडीर ग्राम विकास अधिकारी विनोद मिश्रा उद्घोषक खेल प्रशिक्षक सौरभ पटवाल मुकेश शर्मा खेल समन्वयक गजेन्द्र एवं अंजेश कुमार शिक्षा विभाग के खेल शिक्षक तथा निर्णायक मंडल के सदस्य रूपेश यादव पंकज रावत शहनवाज हुसैन मुनीर अमित नेगी राहुल यादव सुल्तान नौटियाल प्रतिमा गौतम सुमित एवं मुदस्सीम समीर सहित युवा कल्याण विभाग और अन्य विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
