Spread the love

प्रदीप कुमार
चमोली/श्रीनगर गढ़वाल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार जनपद चमोली में 15 अक्टूबर 2026 तक चलाए जा रहे गड्ढा मुक्त अभियान के तहत सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाने के लिए जिलाधिकारी गौरव कुमार के निर्देशन में संबंधित विभागों एवं कार्यदायी संस्थाओं द्वारा लगातार सड़क सुधार एवं पैचवर्क का कार्य किया जा रहा है। लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत जनपद में कुल 176.05 किलोमीटर सड़क पर पैचवर्क का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसमें राज्य मार्ग 112 किलोमीटर प्रमुख जिला मार्ग 40 किलोमीटर तथा अन्य जिला मार्ग 24.05 किलोमीटर शामिल हैं। निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष 25 सितंबर तक 56.90 किलोमीटर सड़क पर पैचवर्क का कार्य पूरा कर लिया गया है जो कुल लक्ष्य का 32.32 प्रतिशत है। जनपद में लोक निर्माण विभाग के छह खंडों के अंतर्गत कुल 467.37 किलोमीटर सड़कें हैं। इसके अतिरिक्त विभिन्न सड़क निर्माण एवं अनुरक्षण एजेंसियों के माध्यम से भी 15 अक्टूबर तक गड्ढा मुक्त अभियान के तहत सड़क सुधार कार्य किया जा रहा है। 75 आरसीसी के अंतर्गत कुल 27.07 किलोमीटर सड़क में से 1.33 किलोमीटर पैचवर्क का लक्ष्य रखा गया है जिसके सापेक्ष 25 सितंबर तक 0.15 किलोमीटर कार्य पूरा हो चुका है। 66 आरसीसी के अंतर्गत कुल 82 किलोमीटर सड़क में से 22 किलोमीटर पैचवर्क का लक्ष्य निर्धारित है। वहीं 123 आरसीसी और ग्रेफ के अंतर्गत लगभग 169.62 किलोमीटर सड़क में से 5.05 किलोमीटर पैचवर्क का लक्ष्य रखा गया है। इसी प्रकार राष्ट्रीय राजमार्ग खंड रुद्रप्रयाग के अंतर्गत 229.895 किलोमीटर सड़क में से 165 किलोमीटर को गड्ढा मुक्त करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। पीएमजीएसवाई खंड गैरसैंण के अंतर्गत 32.10 किलोमीटर सड़क में से 3.44 किलोमीटर तथा एनएचआईडीसीएल नंदप्रयाग के अंतर्गत 100 किलोमीटर सड़क में से 29 किलोमीटर सड़क को गड्ढा मुक्त करने का लक्ष्य रखा गया है। जिलाधिकारी गौरव कुमार ने संबंधित विभागों एवं कार्यदायी संस्थाओं को 15 अक्टूबर तक चलने वाले अभियान के तहत सड़क सुधार एवं पैचवर्क कार्यों में तेजी लाने तथा निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए हैं ताकि आमजन एवं यात्रियों को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *