Spread the love

ऑपरेशन लगाम:कोटद्वार और पौड़ी पुलिस ने सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीकर हुड़दंग मचाने वाले 13 व्यक्तियों को किया गिरफ्तार

प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल।पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र महोदय के आदेशों के क्रम में “ऑपरेशन लगाम” के तहत पौड़ी पुलिस द्वारा लगातार संदिग्ध वाहनों की चेकिंग करने के साथ-साथ जनपद पौड़ी में धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों पर शराब पीकर हुड़दंग मचाने वालों पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह की विशेष प्राथमिकताओं में से एक है इन प्राथमिकताओं को धरातल पर उतारने हेतू समस्त क्षेत्राधिकारियों,थाना प्रभारियों व यातायात प्रभारियों द्वारा दिन-रात सघन चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है।इसी क्रम में पौड़ी पुलिस जनपद में चलाये आपरेशन लगाम के तहत सार्वजनिक,धार्मिक व पर्यटक स्थलों पर शराब पीकर हुड़दंग करने वाले 13 कोतवाली कोटद्वार-9 व पौड़ी-4 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनके विरूद्ध नियमानुसार कड़ी चालानी कार्यवाही की गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp