Spread the love

प्रदीप कुमार
रुद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। श्री केदारनाथ धाम यात्रा के दौरान रुद्रप्रयाग पुलिस की ओर से श्रद्धालुओं की सुरक्षा के साथ-साथ उनकी हरसंभव सहायता एवं सहयोग के लिए निरंतर तत्परता से कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में 04 अक्टूबर 2026 को केदारनाथ धाम पैदल यात्रा मार्ग के लिंचोली क्षेत्र में ड्यूटी पर तैनात पीआरडी जवान प्रदीप को एक यात्री का पर्स मिला। पर्स में आवश्यक सामान एवं महत्वपूर्ण दस्तावेज थे। पीआरडी जवान प्रदीप ने कर्तव्यनिष्ठा एवं ईमानदारी का परिचय देते हुए पर्स के वास्तविक स्वामी की तलाश की। इसके बाद पर्स को सुरक्षित रूप से मुजफ्फरपुर बिहार निवासी सुनील कुमार चौधरी को सुपुर्द किया गया। अपना खोया हुआ पर्स वापस मिलने पर यात्री सुनील कुमार चौधरी ने रुद्रप्रयाग पुलिस एवं उत्तराखंड पुलिस की कार्यशैली ईमानदारी और तत्परता की प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया। रुद्रप्रयाग पुलिस के लिए श्रद्धालुओं की सुरक्षा सेवा एवं सहायता सर्वोच्च प्राथमिकता है। यात्रा मार्ग पर नियुक्त पुलिस बल की ओर से श्रद्धालुओं की हरसंभव सहायता के लिए निरंतर तत्परता से कार्य किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *