पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत 17 व 18 अप्रैल को देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के भ्रमण पर। मंत्री प्रसाद नैथानी भी रहेंगे मौजूद
प्रदीप कुमार
कीर्तिनगर/श्रीनगर गढ़वाल।कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत 17 से 18 अप्रैल को देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर गंगा सम्मान यात्रा निकालेंगे। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के साथ प्रदेश के पूर्व मंत्री,मंत्री प्रसाद नैथानी व कांग्रेस जिलाध्यक्ष उत्तम सिंह असवाल सहित कई अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता व पदाधिकारी भी गंगा सम्मान यात्रा में शामिल रहेंगे। ब्लाक कांग्रेस कमेटी कीर्तिनगर के ब्लाक अध्यक्ष रघुवीर सिंह भण्डारी ने बताया है कि पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत व मंत्री प्रसाद नैथानी 17 अप्रैल को काण्डीखाल से जखण्ड होते हुए साढ़े चार बजे सायं डांगचौरा व पांच बजे मलेथा में कार्यकर्ताओं के साथ गंगा सम्मान यात्रा निकालेंगे व रात्रि विश्राम मलेथा में करेंगे व अगले दिन सुबह दस बजे बगवान होते हुए देवप्रयाग संगम पर गंगा सम्मान यात्रा को लेकर पूजा अर्चना करेंगें। ब्लाक अध्यक्ष रघुवीर सिंह भंडारी ने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को अधिक से अधिक संख्या में समय पर उपस्थित रहने का आग्रह किया है।
Spread the love