ओंकारानंद इंका जखोली में आयोजित सात दिवसीय योगाभ्यास शिविर का समारोहपूर्वक समापन
प्रदीप कुमार
जखोली/श्रीनगर गढ़वाल।पतंजलि योगपीठ के सौजन्य से ओंकारानंद हिमालयन मांटेसरी इंटर कॉलेज जखोली मं आयोजित सात दिवसीय योगाभ्यास शिविर का समारोहपूर्वक समापन हो गया है। इस अवसर पर विद्यालय में प्रवेशोत्सव भी मनाया गया।योगाभ्यास के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी जखोली भगत सिंह फोनिया,विशिष्ट अतिथि क्षेत्र पंचायत सदस्य भूपेंद्र भंडारी,यशवंत सिंह बुटोला,शैलेश मटियानी पुरस्कार के लिए चयनित शिक्षिका मिली बागड़ी,विद्यालय के प्रबंधक ललिता प्रसाद भट्ट,प्रधानाचार्या कविता श्रीवाल ने संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया है। इस अवसर पर पंतजलि योगपीठ की जिला प्रभारी गुड्डी भण्डारी ने योग अभ्यास के अंतिम गुर सिखाये।जखोली तहसील प्रभारी सुशीला मेवाड ने योगाभ्यास करने के लिए बच्चों को प्रेरित किया। शिविर में 350 बच्चों ने प्रतिभाग कर योगाभ्यास,योगासन और प्रणायम के बारे में सीखा।विशिष्ट अतिथि क्षेत्र पंचायत सदस्य भूपेंद्र भंडारी ने बच्चों को योग अपनाने तथा योग को आजीविका बनाने के लिए प्रेरित किया। प्रवेशोत्सव कार्यक्रम में सभी अतिथियों,अभिभावकों व अध्यापकों ने बच्चों को ओम् लिखवाकर विध्या प्रारंभ उत्सव मनाया। इस अवसर पर शैलेश मटियानी पुरस्कार के लिए चयनित शिक्षिका मिली बागड़ी को विद्यालय ने सम्मानित किया।कार्यक्रम का संचालन हरीश नेगी,सरजीत मिश्रा व कु.स्नेहा पुण्डीर ने संयुक्त रूप से किया है। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार ने पंतजलि योगपीठ की टीम का आभार व्यक्त किया है।
Spread the love