Spread the love

प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में जनपद टिहरी गढ़वाल की टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जनपद का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता के बालक वर्ग में टिहरी की टीम ने उपविजेता का स्थान प्राप्त किया जबकि बालिका वर्ग की टीम ने तृतीय स्थान हासिल किया। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने पूरी प्रतियोगिता के दौरान उत्कृष्ट खेल कौशल अनुशासन मेहनत और टीम भावना का प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों के इस प्रदर्शन से जनपद में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन मिला है। जिला क्रीड़ा अधिकारी दीपक रावत ने प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दोनों टीमों के सभी खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि खेलों में बेहतर प्रदर्शन के लिए निरंतर अभ्यास अनुशासन और समर्पण आवश्यक है। जनपद टिहरी गढ़वाल की टीमों की इस उपलब्धि पर खेल प्रेमियों एवं जनपदवासियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए खिलाड़ियों को बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *