Spread the love

हरिद्वार में उद्योग विभाग की योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित मुख्य विकास अधिकारी ने दिए आवश्यक निर्देश

प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल।मुख्य विकास अधिकारी,हरिद्वार द्वारा उद्योग विभाग में संचालित की जा रही योजनाओं की समीक्षा बैठक की गई जिसमें मुख्यतः प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना एवम् मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना 2.0 प्रमुख रही। पी.एम.विश्वकर्मा योेजना में ऑनबोर्ड हेतु लम्बित ग्राम पंचायतों के सम्बन्ध में पूर्व में भी कई बार ऑनबोर्ड कराये जाने हेतु दिए गए निर्देशों के अनुपालन में अपेक्षित कार्यवाही पूर्ण न होने पर मुख्य विकास अधिकारी द्वारा नराज़गी व्यक्त करते हुए जिला पंचायती राज अधिकारी को निर्देश दिये गये कि अपने मुख्यालय से नियमित अनुश्रवण करते हुये सभी ग्राम पंचायतों को अविलम्ब ऑनबोर्ड कराया जाना सुनिश्चित करेगें।इस योजनान्तर्गत प्रशिक्षण में भी अपेक्षित प्रगति न पाए जाने पर NSDC को इस सम्बन्ध में यथाशीघ्र प्रशिक्षण कार्यक्रमों को पूर्ण कराये जाने के निर्देश दिये गये है इसके साथ ही प्रशिक्षण संस्थानों से अपेक्षा की गई है कि NSDC से समन्वय करते हुये प्रशिक्षण कार्यक्रमों को पूर्ण कराये।बैठक में समस्त विकास खण्ड अधिकारियों को भी निर्देशित किया गया है कि योजनान्तर्गत आवेदकों के सत्यापन के कार्यो में तेजी लाये एवम् विकास खण्ड में उत्कृष्ठ कार्य करने वाले विश्वकर्मा के उत्पादों को मार्केटिंग प्रदान करने के लिये उद्योग विभाग से अनुश्रवण करें।इस योजना में बैंकों से वित्तपोशण में लम्बित मामलों की समीक्षा उपरांत अग्रणी जिला बैंक प्रबन्धक को निर्देश दिए गए कि सम्बन्धित बैंक शाखाओं से अनुश्रवण करते हुये लम्बित मामलों में ऋण वितरण की कार्यवाही सुनिश्चित कराये।बैठक में मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना 2.0 के सम्बन्ध में महाप्रबन्धक जिला उद्योग केन्द्र के द्वारा विकास खण्ड अधिकारियों के मध्य प्रस्तुतिकरण किया गया तथा इस योजना में विकास खण्ड स्तर पर अधिक से अधिक आवेदन पत्र भरवाने हेतु अनुरोध किया गया।मुख्य विकास अधिकारी द्वारा महाप्रबन्धक जिला उद्योग केन्द्र को निर्देश दिए गए कि इस योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुये सम्बन्धित विभागों से भी अधिक से अधिक अभ्यर्थियों को योजनान्तर्गत स्वरोजगार दिलाये जाने की कार्यवाही करें।बैठक में महाप्रबन्धक जिला उद्योग केन्द्र उत्तम कुमार तिवारी,अग्रणी जिला बैंक प्रबन्धक दिनेश कुमार गुप्ता,सहायक निदेशक एस.सी.काण्ड़पाल एम.एस.एम.ई.हल्द्वानी भारत सरकार,सहायक जिला पंचायती राज अधिकारी,समस्त खण्ड विकास अधिकारी,स्टेट प्रोग्राम मैनेजमेंट यूनिट के सदस्य,प्रशिक्षक राजकीय आई.टी.आई.जगजीतपुर उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp