Spread the love

इसोटी गांव में सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम के तहत चौपाल आयोजित

प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल।सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम के तहत इसोटी गांव में गुरुवार को चौपाल का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया के निर्देशन पर उपजिलाधिकारी चौबट्टाखाल की अगुवाई में तहसीलदार करिश्मा जोशी ने चौपाल की अध्यक्षता की। आयोजित चौपाल में ग्रामीणों ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। चौपाल में कुल 7 शिकायतें दर्ज की गयीं,जिनमें से दो शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। बाकी शिकायतों के निस्तारण के लिये संबंधित विभागों को भेजी गयी हैं। उन्होंने कहा कि शेष समस्याओं का भी शीघ्र समाधान कराया जायेगा।चौपाल के दौरान ग्रामीणों ने बिजली कटौती की समस्या उठायी। ग्रामीणों का कहना था कि क्षेत्र में बार-बार विद्युत आपूर्ति बाधित होती है,जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है।वहीं उद्यान विभाग द्वारा विभिन्न प्रजातियों के पौधों के गलत वितरण की शिकायत रखी।तहसीलदार ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को समस्याओं के निस्तारण कर उसकी आख्या जिलाधिकारी को प्रेषित करने को कहा। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि जल्द ही शेष शिकायतों का निस्तारण किया जायेगा। इस अवसर पर ग्राम पंचायत विकास अधिकारी संदीप नेगी,उप वन क्षेत्राधिकारी विलोचन प्रसाद,जिला पंचायत जूनियर इंजीनियर आलोक रावत,नायब नाजिर मनीष रावत समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp