नशे से मुक्ति: पौड़ी में ‘ब्रेक द साइकल’ थीम पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल।आज स्वास्थ्य विभाग पौड़ी की ओर से कार्यालय सभागार में नशीली दवाओं के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के विरुद्ध अंतर्राष्ट्रीय दिवस पर Break the Cycle थीम को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान मौजूद छात्र-छात्राओं को नशीली दवाओं के दुरुपयोग से सामाजिक,आर्थिक व शारीरिक प्रभाव के साथ ही एन.पी.डी.एस.एक्ट को लेकर विस्तृत जानकारी दी गई। उपनिरीक्षक कोतवाली प्रवीण रावत द्वारा छात्रों को साइबर अपराध के साथ ही एन.पी.डी.एस.एक्ट को लेकर जानकारी दी गई उन्होंने कहा कि कि नशीले पदार्थों संबंधी अपराधों के लिए कठोर दंड का प्रावधान है जिसमें 20 वर्ष की जेल हो सकती है।चिकित्साधिकारी डॉ.आशीष गुसाईं द्वारा कहा गया कि आज के दौर में नशीली दावों का दुरुपयोग युवाओं के लिए एक गंभीर समस्या बन चुका है युवावस्था में व्यक्ति नई चीजों को प्रयोग करने के लिए उत्सुक रहता है तथा कई बार वह जिज्ञासा या गलत दोस्तों की संगत में उसे ड्रग्स की लत की ओर धकेल देती है। जिससे व्यक्ति की मानसिक स्थिति पर इसका गहरा प्रभाव पड़ता है।उनके द्वारा कहा गया कि जो लोग नशीली दवाओं का उपयोग करते हैं उन्हें हमेशा शारीरिक थकान,सुस्ती,शरीर में कंपकंपी,साफ सफाई न रखना,बोलने में सही तरीके से उच्चारण न कर पाना,भूख में बदलाव,अनियमित नींद,बार-बार बीमार होने,आदि लक्षण हो सकते हैं।ड्रग की आदत के कारण व्यक्ति धीरे धीरे अपराध की प्रवृत्ति ओर बढ़ता है। यदि कोई व्यक्ति नशे का आदि हो चुका है तो उसे नशे से दूर रखने के लिए यह अभिभावकों और परिवार की जिम्मेदारी है कि वह व्यक्ति से सहयोग व सहानुभूति बनाए रखे। युवाओं को भी चाहिए कि वह अपनी दिनचर्या में व्यायाम,खेलकूद,पढ़ाई,रुचि के अनुरूप विभिन्न गतिविधियों में प्रतिभाग कर सकता है। इसके साथ ही युवाओं को जागरूक होने की आवश्यकता है। इस दौरान मौजूद छात्र-छात्राओं द्वारा अपने विचार रखे गए तथा छात्र छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।इस दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से प्रतिनिधि विनोद कुमार,रिटेनर अधिवक्ता कुसुम नेगी,एन.सी.डी.कंसलटेंट श्वेता गुसाईं,टी.एस.नेगी,आशीष रावत,मनमोहन देवली,मेरा युवा भारत विभाग तथा बी आर मॉडर्न स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया गया।
Spread the love