Spread the love

प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। खेल महाकुंभ 2026-27 के अंतर्गत मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी राज्य स्तरीय फुटबॉल खेल प्रतियोगिता के तीसरे दिन बालिका अंडर-14 वर्ग का फाइनल मुकाबला अल्मोड़ा जनपद और नैनीताल जनपद की टीम के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में नैनीताल जनपद की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अल्मोड़ा जनपद की टीम को 4-0 के स्कोर से पराजित कर विजेता बनने का गौरव हासिल किया। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर शिवालिक नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने विजेता एवं उपविजेता टीम को सम्मानित किया। इस अवसर पर जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी हरिद्वार प्रमोद चंद्र पांडेय जिला क्रीड़ाधिकारी रविंद्र भंडारी प्रभारी सांसद चैम्पियनशिप ट्रॉफी युवा कल्याण विभाग हरिद्वार मुकेश कुमार भट्ट क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी यमकेश्वर पूनम मिश्रा प्रशासनिक अधिकारी युवा कल्याण विभाग हरिद्वार जितेंद्र पुंडीर सहायक प्रशिक्षक शुभम बोरा खेल विभाग हरिद्वार खेल विभाग के खेल समन्वयक शिक्षा विभाग के खेल शिक्षक सहित अन्य विभागीय कार्मिक उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में सुमित एवं मुदस्सीम खेल प्रशिक्षक युवा कल्याण विभाग द्वारा निर्णायक की भूमिका निभाई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *